रायपुर में रह रहे तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में रह रहे तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.
उनके पास से फर्जी दस्तावेज मिले हैं. तीनों इराक भागने की तैयारी में थे. इसी दौरान मुंबई में पकड़ा गया.
यह कार्रवाई एंटी टेररिज्म स्क्वाड और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने की है.
एटीएस की टीम तीनों को सोमवार को रायपुर लेकर पहुंची है.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों युवकों के नाम मोहम्मद इस्माइल, शेख अकबर और शेख साजन है.
तीनों रायपुर के टिकरापारा के मिश्रा बाड़ा, ताज नगर में रह रहे थे. बताया गया कि तीनों सगे भाई हैं.
इनके पास से भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड के साथ ही बगदाद का वीजा बरामद किया गया है.
तीनों ने बताया कि रायपुर पहुंचने के बाद ही दलालों की मदद से भारतीय नागरिकता से जुड़े फर्जी दस्तावेज बनवाए थे.
जन्मतिथि प्रमाण पत्र के लिए फर्जी मार्कशीट सत्कार कम्प्यूटर के संचालक मोहम्मद आरिफ के माध्यम से बनवाया था.
इसके बाद से रायपुर में रह रहे थे. पुलिस अब मिश्रा बाड़ा के मालिक से पूछताछ करेगी. क्योंकि उसने अपने किराएदार की जानकारी छुपाई थी.
पुलिस ने बताया कि तीनों संदिग्ध फर्जी दस्तावेज बनवाकर अचानक 26 जनवरी को बगदाद (इराक) जाने के लिए हावड़ा मुंबई ट्रेन से मुंबई पहुंचे थे.
इसकी सूचना मिलते के बाद एटीएस छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा एटीएस मुंबई नागपाड़ा यूनिट के सहयोग से पायधुनी इलाके से इन्हें पकड़ा गया है.