सोम, 26 अक्टू. 2026

CGKhabar

बस्तर संभाग में चक्रवाती तूफान का खतरा, प्रशासन अलर्ट पर

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तंत्र के कारण बस्तर संभाग में 29 अक्टूबर तक आंधी और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. प्रशासन ने कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए हैं, वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कटी फसलें सुरक्षित स्थानों पर रखने की हिदायत दी है.

C

CG Khabar

26 अक्टू. 2026, 09:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 70

File Photo
File Photo

जगदलपुर । संवाददाता: बंगाल की खाड़ी में आकार ले रहे आक्रामक चक्रवाती तंत्र का व्यापक असर छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर इलाके में दिखने लगा है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 25 से 29 अक्टूबर के बीच संभाग के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ ही तेज आंधी चलने की पूरी संभावना है. 

इस बिगड़ते मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए हैं.

हालात की गंभीरता को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र, दंतेवाड़ा ने क्षेत्रीय किसानों के लिए विशेष कृषि परामर्श जारी किया है. वैज्ञानिकों ने धान, दलहन और तिलहन की पकी हुई फसलों की कटाई को अगले दो से चार दिनों के लिए स्थगित करने का स्पष्ट सुझाव दिया है. 

जिन कृषकों ने पहले ही फसल काट ली है, उन्हें उपज को तत्काल किसी ऊंचे और ढके हुए सुरक्षित स्थान पर ले जाने की हिदायत दी गई है, ताकि भारी बारिश से उपज खराब न हो. 

इसके अलावा खेतों से जलभराव निकालने के लिए नालियों को साफ करने, केले के पौधों को बांस की टिकन देने तथा बेलदार सब्जियों को सहारा देने के लिए कहा गया है. 

पशुपालकों को भी अपने मवेशियों को सूखे स्थानों पर रखने और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों से दूर रहने की अपील की गई है.

मौसम के इस रुख से निपटने के लिए बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिला और तहसील स्तर पर 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम शुरू करवा दिए हैं. राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली और स्थानीय निकायों को आपस में बेहतर तालमेल बनाकर निचले तथा संभावित जलभराव वाले इलाकों पर सतत निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं. 

पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 से 27 अक्टूबर तक बस्तर, सुकमा और दंतेवाड़ा में मौसम अधिक खराब रहेगा, जबकि 28 व 29 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तीव्र हो सकती हैं. रबी फसलों तथा उतेरा बुवाई को फिलहाल टालकर नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू करने की सलाह दी गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जोहितराम खरे-रामखिलावन जांगड़े
छत्तीसगढ़

10 लाख के कर्ज में हत्या: शराब में जहर देकर क्लिनिक संचालक और बसपा पार्षद को मारा

एक घंटा पहले

मां मानकेश्वरी मंदिर, करमागढ़- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: करमागढ़ में मां मानकेश्वरी मंदिर में शरद पूर्णिमा पर 60 बकरों की बलि चढ़ाई

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: मैनपाट टाइटन्स की धमाकेदार जीत से राजधानी रॉयल्स बाहर

2 घंटे पहले

सीएम साय. File Photo
छत्तीसगढ़

खड़गे के बयान पर CM विष्णु देव साय- 'राजनीतिक हताशा में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा'

2 घंटे पहले

आरोपी पलाश तिवारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में सदस्यता विवाद पर हवाई फायरिंग: आरोपी पलाश तिवारी गिरफ्तार

2 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

रायपुर में बोलीं स्मृति ईरानी- 'मिशन 2028' केवल चुनावी लक्ष्य नहीं, जनता के प्रति प्रतिबद्धता है

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP