शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला आरक्षक की लाश

H

Hupendra Sharma

02 जुल. 2025, 08:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

फांसी
फांसी

कोण्डागांव | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में एक महिला बस्तर फाइटर की लाश फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली है. वह केशकाल थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थी. घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.


मिली जानकारी के मुताबिक केशकाल थाने में पदस्थ आरक्षक साक्षी पटेल का शव बुधवार सुबह उसके शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित घर में लटकता हुआ मिला.


महिला आरक्षक वहां अकेली रहती थी. आज सुबह उनके घर का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो साक्षी कपड़े के सहारे पंखे से लटकी हुई थी.


शव को नीचे उतरवाया गया, जिसके बाद पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया गया है. 


बताया गया कि पांच साल पहले साक्षी बस्तर फाइटर में भर्ती हुई थी. 1 जुलाई को उसकी नाइट ड्यूटी थी, लेकिन वह थाने नहीं गई. साक्षी के पिता भी पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं. वर्तमान में वह नारायणपुर जिले में हैं.


फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP