रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

तमिलनाडु: ट्रेन-स्कूल बस भिड़ंत, 2 की मौत

C

CG Khabar

08 जुल. 2025, 07:07 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

एक्सीडेंट
एक्सीडेंट

नई दिल्ली । डेस्क: तमिलनाडु में स्कूल बस और ट्रेन की टक्कर में 2 छात्रों की मौत हो गई है. वहीं 3 छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा रेलवे क्रासिंग पर हुआ है.


मिली जानकारी के अनुसार रेलवे क्रासिंग का गेट कीपर गेट बंद कर रहा था तब बस ड्राइवर ने बस को ले जाने की कोशिश की. उसी समय यह हादसा हो गया.

विज्ञापन


मामला तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के सेम्बनकुप्पम का है. खबर मिलते ही रेलवे ने रिलीफ ट्रेन भेज दी है. रेलवे के बड़े अधिकारी भी वहां पहुंच चुके हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन के साथ स्कूल बस करीब 50 मीटर तक घसीटते हुये गई.


घायलों को कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इतना ही नहीं मंडल रेल प्रबंधक और शाखा अधिकारी भी घटनास्थल के लिये रवाना हो चुके हैं.


इस हादसे को लेकर दक्षिण रेलवे ने बयान भी जारी किया है. दक्षिण रेलवे ने कहा, "स्कूल बस ड्राइवर ने गेट पार करने को लेकर जोर डाला था, लेकिन इसकी इजाजत नहीं दी जानी चाहिये थी. सुरक्षा, संचालन और इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों की एक समिति घटना की जांच कर रही है."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP