शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

तमिलनाडु: गहरी खाई में वैन गिरने से मलप्पुरम के 9 लोगों की मौत

C

CG Khabar

18 अप्रै. 2026, 02:01 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

टीचर्स
टीचर्स

चेन्नई । डेस्क: तमिलनाडु के वालपराई में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में केरल के मलप्पुरम जिले के 9 लोगों की जान चली गई. मृतकों में अधिकांश मलप्पुरम के कुरुवा पंचायत स्थित 'गवर्नमेंट लोअर प्राइमरी स्कूल, पांग' की महिला शिक्षिकाएं और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे. 


बताया जा रहा है कि 12 लोगों का यह समूह एक वैन से पिकनिक मनाने गया था.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनियंत्रित होकर वैन हेयरपिन बेंड नंबर 13 से नीचे गिर गई और पलटते हुए सीधे हेयरपिन बेंड नंबर 9 पर जा रुकी. 


इस दर्दनाक हादसे में 7 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वैन में सवार अन्य 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पोलाची से कोयंबटूर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है. 


स्थानीय प्रशासन और राहत बचाव दल ने मौके पर पहुँचकर शवों को निकाला और घायलों को अस्पताल पहुँचाया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP