शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला: मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हुई

C

CG Khabar

19 सित. 2026, 02:34 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

Blast
Blast

नई दिल्ली । डेस्क: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम इलाके में एक पुलिस परिसर को निशाना बनाकर किए गए भीषण आत्मघाती कार बम धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है. पेशावर से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित 'ओल्ड पुलिस लाइंस' के पास शुक्रवार को यह हमला उस समय हुआ, जब पुलिसकर्मी और उनके परिजन परिसर में बनी मस्जिद में प्रार्थना कर रहे थे.


अधिकारियों के अनुसार, विस्फोटक से भरी कार लेकर आए हमलावर ने मुख्य द्वार को टक्कर मारी और धमाका कर दिया. धमाके के तुरंत बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच भारी गोलीबारी शुरू हो गई. 


प्रांतीय पुलिस प्रमुख जुल्फिकार हमीद ने पुष्टि की कि मुठभेड़ के दौरान स्पेशल ब्रांच की इमारत के पास एक और आत्मघाती विस्फोट हुआ.


अप्रैल 2025 में गठित नए आतंकवादी गठबंधन 'इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान' ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है. यह संगठन हाफिज गुल बहादुर ग्रुप, हरकत इंकलाब-ए-इस्लामी पाकिस्तान और लश्कर-ए-इस्लाम जैसे उग्रवादी गुटों को मिलाकर बनाया गया है. 


पुलिस परिसर में हुए इस दोहरे हमले और गोलीबारी के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और राहत कार्य जारी हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP