शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में अब 'नर्सिंग ऑफिसर' कहलाएंगे स्टाफ नर्स

C

CG Khabar

12 मई 2026, 01:45 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

नर्स
नर्स

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत नर्सिंग संवर्ग के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए उनके पदनामों में बदलाव की घोषणा की है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस निर्णय की जानकारी दी. 


नई व्यवस्था के तहत, अब 'स्टाफ नर्स' को 'नर्सिंग ऑफिसर' और 'नर्सिंग सिस्टर' को 'सीनियर नर्सिंग ऑफिसर' के नाम से जाना जाएगा.


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और वे उपचार के दौरान मरीजों के सबसे करीब रहती हैं. उन्होंने कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण समय का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे नर्सिंग स्टाफ ने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा, करुणा और समर्पण की मिसाल पेश की. 


मंत्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशासनिक सुधारों और लंबे समय से लंबित सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. इस अवसर पर उन्होंने रीना राजपूत, नीलिमा शर्मा और रंजना सिंह ठाकुर सहित कई नर्सिंग अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP