शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने ट्रैफिक जवानों की मनमानी और अवैध वसूली रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की है. अब जवान गाड़ी रोककर दस्तावेज नहीं जांच सकेंगे, बल्कि आईटीएमएस से ऑनलाइन ई-चालान भेजेंगे.

C

CG Khabar

13 नव. 2026, 06:00 AM 3 मिनट में पढ़ें 35

Traffic Police- Symbolic Photo
Traffic Police- Symbolic Photo

बिलासपुर । संवाददाता: शहर के बाहरी इलाकों और नेशनल हाईवे पर यातायात जांच के नाम पर वाहन चालकों से होने वाले दुर्व्यवहार और अवैध वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त कदम उठाया है. ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए जिले में एक नई व्यवस्था शुरू की गई है, जिसके तहत अब यातायात व्यवस्था संभालने वाले जवान अपनी मर्जी से किसी भी वाहन को रोककर दस्तावेजों की जांच या चालानी कार्रवाई नहीं कर सकेंगे.

एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने इस नई कार्यप्रणाली की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया है कि जवानों को अब केवल ऑनलाइन माध्यम से ही चालान करने होंगे. यदि सड़क पर कोई वाहन चालक यातायात नियमों को तोड़ता हुआ नजर आता है, तो ड्यूटी पर तैनात जवान उसकी तस्वीर खींचेंगे और आईटीएमएस (ITMS) का सहारा लेकर संबंधित वाहन मालिक को ऑनलाइन ई-चालान भेजेंगे. 
ट्रैफिक जवानों का मुख्य दायित्व अब चौराहों और व्यस्त मार्गों पर यातायात का दबाव कम करना, जाम खुलवाना और आवागमन को सुचारू बनाए रखना होगा.

दरअसल, ट्रैफिक पुलिस के कुछ जवानों की कार्यप्रणाली लंबे समय से सवालों के घेरे में थी. आउटर और नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग के बहाने वाहन चालकों को रोककर परेशान करने की शिकायतें लगातार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और यहां तक कि रायपुर स्तर तक पहुंच रही थीं. 

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसएसपी को पूर्व में ट्रैफिक पुलिस की चालान रसीद बुक तक जमा करानी पड़ी थी और बिना अनुमति चेकिंग न करने के निर्देश दिए गए थे. इसके बावजूद कुछ जवान चोरी-छिपे वाहनों की जांच कर रहे थे, जिसे देखते हुए अब आदेश का उल्लंघन कर गाड़ी रोकने वाले जवानों पर भी सीधी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है.

नई व्यवस्था के तहत यह भी तय किया गया है कि यदि किसी विशेष परिस्थिति में वाहनों की भौतिक जांच करना अनिवार्य हो जाता है, तो यह कार्रवाई केवल ट्रैफिक अधिकारियों, टीआई और संबंधित स्थानीय थाने के प्रभारी की मौजूदगी में ही की जाएगी. 

सामान्य दिनों में जवानों को सड़क पर वाहन रोकने की बिल्कुल अनुमति नहीं होगी, साथ ही इंटरसेप्टर वाहनों की गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी.

इसके अलावा, ट्रैफिक पुलिस में सालों से एक ही जगह पर जमे रहने वाले जवान भी अब अधिकारियों के रडार पर हैं. विभाग में यह चर्चा रही है कि कुछ जवान स्थानांतरण होने के बावजूद दोबारा ट्रैफिक शाखा में अपनी पदस्थापना करा लेते हैं. 

लंबे समय से एक ही व्यवस्था में बने रहने के कारण इनकी कार्यशैली को लेकर उठते रहे सवालों के मद्देनजर, एसएसपी के सख्त निर्देशों के बाद अब ऐसे सभी जवानों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

21 मिनट पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

33 मिनट पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

50 मिनट पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ की युवती से तेलांगाना में रेप
छत्तीसगढ़

कोठागुडेम: छत्तीसगढ़ की 19 वर्षीय मजदूर युवती से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP