शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

भाई को राखी बांधने से पहले बहन की मौत

H

Hupendra Sharma

09 अग. 2025, 12:01 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

छात्रा कुएं में गिरी
छात्रा कुएं में गिरी

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भाई को राखी बांधने जा रही छात्रा की कुएं में गिरने से मौत हो गई. छात्रा शनिवार की सुबह कुएं पर नहाने गई थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया.


घटना के समय छात्रा की चचेरी बहन उसके साथ थी. पुलिस ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला.

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छात्रा लक्ष्मी पूनम आदर्श कन्या आश्रम इतामपार की छात्रा थी. वह कक्षा तीसरी में पढ़ती थी.


शुक्रवार दोपहर में छात्रा लक्ष्मी अपने परिजनों के साथ राखी का त्योहार मनाने अपने घर ग्राम मरामेटा जाने के लिए निकली थी.


रात होने और नक्सल इलाका होने के कारण वह भैरमगढ़ से 2 किलोमीटर दूर इचामीपारा में रिश्तेदार के यहां रुक गई थी.


आज सुबह छात्रा नहाने के लिए कुंआ से पानी निकाल रही थी. उसी वक्त पैर फिसल जाने से वह कुंआ में गिर गई. कुंआ काफी गहरा था और पानी भरा हुआ था.


साथ में नहा रही चचेरी बहन ने घटना की सूचना परिजनों को दी. जब तक परिजन वहां पहुंचे वह डूब चुकी थी.


इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव निकालने रेस्क्यू शुरू किया.


कुआं काफी गहरा होने के कारण बड़ी मुश्किल से शव को बाहर निकाला गया.


घटना की सूचना मिलते ही विधायक विक्रम मंडावी भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP