छत्तीसगढ़ में 11 दिसंबर तक होगा SIR
रायपुर | संवाददाता : केंद्रीय चुनाव आयोग ने नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल एक हफ़्ते के लिए बढ़ा दिया है.
रविवार को जारी आयोग के बयान में कहा गया कि मतदाता सूची के लिए घर-घर जाकर फार्म बांटने की प्रक्रिया अब 4 दिसंबर के बजाय 11 दिसंबर तक चलेगी.
इसके साथ ही, ड्राफ़्ट मतदाता सूची अब 9 दिसंबर की जगह 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी.
वहीं अंतिम मतदाता सूची 7 फ़रवरी 2026 की जगह 14 फ़रवरी 2026 को जारी होगी.