कफ सिरप से मौत: SC में आज PIL पर सुनवाई, CBI जांच, देशव्यापी समीक्षा की मांग
नई दिल्ली । डेस्क: विषैले कफ सिरप के सेवन से मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार 10 सितंबर को सुनवाई करेगा.
यह PIL एक व्यापक राष्ट्रव्यापी दवा सुरक्षा समीक्षा और जांच की मांग करती है. वकील तिवारी द्वारा दायर की गई याचिका में मांग की गई है कि दूषित कफ सिरप के निर्माण, विनियमन, परीक्षण और वितरण की गहन जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय न्यायिक आयोग या विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाए.
याचिका में विशेष रूप से डायथिलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol - DEG) और एथिलीन ग्लाइकॉल (Ethylene Glycol - EG) युक्त दूषित कफ सिरप पर चिंता व्यक्त की गई है, जो वही जहरीले यौगिक हैं जिनके कारण पहले भी मौतें हो चुकी हैं.
याचिका में इन जहरीले तत्वों वाले सिरप के निर्माण, परीक्षण और वितरण की पूरी प्रक्रिया की जाँच और निगरानी की मांग की गई है.