शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बलरामपुर: बुजुर्ग महिला पर मादा भालू का जानलेवा हमला

C

CG Khabar

20 अप्रै. 2026, 05:21 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

भालू
भालू

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीतारामपुर पारा के समीप एक जंगली भालू ने वृद्ध महिला को बुरी तरह घायल कर दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब करमपानी गांव की रहने वाली 75 वर्षीय रमुनिया अन्य ग्रामीणों के साथ महुआ एकत्रित करने के लिए भालूकाठा के जंगलों में गई थीं. 


सुबह करीब 6:30 बजे अचानक एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ वहां आ पहुंची और बुजुर्ग महिला पर हमला बोल दिया. अचानक हुए इस हमले में रमुनिया को गंभीर चोटें आई हैं.

विज्ञापन


घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीण जान बचाकर वहां से भाग निकले और तुरंत गांव वालों को इसकी जानकारी दी. 


इसके पश्चात, परिजन और ग्रामीण तत्काल जंगल की ओर दौड़े और घायल रमुनिया को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. 


इस हिंसक हमले के बाद से ही पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी दहशत व्याप्त है. मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है. 


डिप्टी रेंजर शिवप्रसाद ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है. स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP