गुरू, 05 नव. 2026

CGKhabar

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी FIR कार्रवाई रिपोर्ट

रायपुर में दर्ज एफआईआर पर पुलिस कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नज़िया इलाही खान को नोटिस भेजा है और राज्य सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है.

C

CG Khabar

05 नव. 2026, 08:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 28

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने रायपुर में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर दर्ज एफआईआर के मामले में कोलकाता निवासी प्रतिवादी नज़िया इलाही खान को नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में की गई विशिष्ट कार्रवाई का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे.

न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास और न्यायमूर्ति सुधीर कुमार की पीठ ने रायपुर निवासी मोहम्मद बिलाल द्वारा दायर आपराधिक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए ये निर्देश दिए. याचिकाकर्ता ने पुलिस पर मामला दर्ज होने के बाद भी लापरवाही और निष्क्रियता का आरोप लगाया था. 

उच्च न्यायालय ने इस मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर 2026 को तय की है. पीठ ने अपने आदेश में कहा कि राज्य सरकार 29 जून 2026 को रायपुर कमिश्नरेट के सिविल लाइंस थाने में दर्ज एफआईआर के तहत उठाए गए कदमों का सत्यापन करे और अदालत को सूचित करे.

यह पूरा विवाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है. 'तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट' के राष्ट्रीय प्रभारी याचिकाकर्ता ने 23 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें आरोप लगाया गया था कि एक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक बयान प्रसारित किए गए, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.

अधिवक्ता आमिर खान और सितारा खान के माध्यम से दायर याचिका के अनुसार, याचिकाकर्ता ने जांच में प्रगति और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए 8 जुलाई, 13 जुलाई और 10 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवेदन दिए थे. 

हालांकि, कोई ठोस प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. 

याचिका में यह भी बताया गया कि इसी तरह के आरोपों को लेकर 22 जून 2026 को महाराष्ट्र के ठाणे स्थित शांति नगर थाने में BNS की धारा 299 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत एक अलग एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. याचिकाकर्ता ने निष्पक्ष जांच, डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और जांच की स्टेटस रिपोर्ट सौंपने की मांग की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का आदेश
छत्तीसगढ़

BSP की जमीन पर दशकों पुराने कब्जे का दावा खत्म: बिजली बिल-निर्माण से नहीं मिलता कानूनी अधिकार

25 मिनट पहले

महिला कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी
छत्तीसगढ़

महिला कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को मिला गुंडाधूर सम्मान: एशियाई खेलों और विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन

44 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ गृहमंत्री विजय शर्मा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 15 नवंबर से शुरू होगा सघन चेकिंग ड्राइव

एक घंटा पहले

मयंक वर्मा- छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

रणजी ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ ने हैदराबाद के सामने रखा 259 रन का लक्ष्य, 13 रन पर ढहाए दो विकेट

एक घंटा पहले

हाथी के डर से मरवाही के स्कूल 2 दिनों के लिये बंद
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, 9 स्कूल 2 दिन बंद

एक घंटा पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल ने पूछा- महादेव ऐप का असली मालिक कौन, शुभम सोनी या सौरभ चंद्राकर?

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP