बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, 9 स्कूल 2 दिन बंद

छत्तीसगढ़ के मरवाही के नक्का और मटियाडांडा जंगल क्षेत्र में 62 हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए 9 स्कूलों को बंद किया गया है. वहीं, हाथियों के झुंड को उकसाते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं.

C

CG Khabar

05 नव. 2026, 07:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 162

हाथी के डर से मरवाही के स्कूल 2 दिनों के लिये बंद
हाथी के डर से मरवाही के स्कूल 2 दिनों के लिये बंद

पेन्ड्रा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अंतर्गत मरवाही क्षेत्र के कुछ गांवों में स्थित 9 स्कूलों को हाथियों की मौजूदगी के कारण 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. मरवाही वन मंडल के नक्का और मटियाडांडा वन परिक्षेत्र में 62 हाथियों के झुंड की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने 4 नवंबर और 5 नवंबर को इन स्कूलों में अवकाश का आदेश दिया. 

डीईओ के निर्देश के बाद स्थानीय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संजय वर्मा ने स्कूलों को दो दिन बंद रखने का नोटिस जारी किया.

हाथियों की हलचल को देखते हुए वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगली हाथियों के हमले से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की चेतावनी जारी की है. ग्रामीणों को हाथियों को न छेड़ने और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.

इसी बीच, नक्का के जंगल में एक व्यक्ति द्वारा हाथियों के झुंड को उकसाने का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने वन अधिकारियों को चौंका दिया है. वीडियो में व्यक्ति हाथियों के झुंड के करीब जाकर हाथ से इशारे करते हुए उन्हें जंगल वापस जाने के लिए कह रहा है, जिससे हाथी आक्रोशित नजर आ रहे हैं. 

इस घटना पर संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने कहा है कि वीडियो के आधार पर व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

एक घंटा पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

2 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

6 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

12 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

13 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP