रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रिलायंस जियो TRAI टेस्ट में छत्तीसगढ़-मप्र. में शीर्ष स्थान पर

C

CG Khabar

08 सित. 2025, 04:00 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

रिलायंस जियो
रिलायंस जियो

रायपुर । संवाददाता: रिलायंस जियो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रमुख सड़क और रेलवे मार्गों में शीर्ष स्थान पर है. रिलायंस जियो ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रमुख सड़क और रेलवे मार्गों पर अपलोड और डाउनलोड स्पीड के साथ-साथ कॉल कनेक्टिविटी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा जुलाई 2025 में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (IDT) में शीर्ष स्थान हासिल किया है.


यह टेस्ट शहडोल (मध्य प्रदेश) से कोरबा और राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) के बीच के मार्गों पर किया गया, जहां जियो ने अपने प्रतिद्वंद्वियों एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल को कई मापदंडों में पीछे छोड़ दिया. TRAI के आंकड़ों के अनुसार, जियो ने औसत अपलोड स्पीड में 21.28 एमबीपीएस के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि एयरटेल (15.57 एमबीपीएस), वोडाफोन आइडिया (15.43 एमबीपीएस) और बीएसएनएल (3.30 एमबीपीएस) पीछे रहे. 

विज्ञापन


डाउनलोड स्पीड में भी जियो 228.09 एमबीपीएस के साथ सबसे आगे रहा, जबकि एयरटेल ने 82.67 एमबीपीएस, वोडाफोन आइडिया ने 29.78 एमबीपीएस और बीएसएनएल ने 1.34 एमबीपीएस दर्ज किया.


डेटा प्रदर्शन के अलावा, जियो ने 99.13 प्रतिशत कॉल सेटअप सफलता दर के साथ भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जिसके बाद वोडाफोन आइडिया (96.91%), एयरटेल (94.73%) और बीएसएनएल (85%) रहे. जियो का कॉल सेटअप समय सबसे कम 0.66 सेकंड रहा, जो एयरटेल (1.27 सेकंड), वोडाफोन आइडिया (0.88 सेकंड) और बीएसएनएल (3.56 सेकंड) से काफी बेहतर है. 


जियो के नेटवर्क ने सबसे कम कॉल ड्रॉप दर (0.20%) और सबसे कम म्यूट कॉल दर (0.15%) दर्ज की, जिसने इसकी सेवा की विश्वसनीयता को और मजबूत किया.


TRAI का यह टेस्ट 7 से 11 जुलाई 2025 तक आयोजित किया गया, जिसमें 392.8 किमी शहर के मार्ग, शहडोल और कोरबा में 8.2 किमी की पैदल परीक्षण, शहडोल और कोरबा के बीच 153.6 किमी हाईवे और कोरबा से राजनांदगांव के बीच 268.9 किमी रेलवे मार्ग शामिल थे. 


अधिकारियों ने बताया कि जियो की कम नेटवर्क लेटेंसी इसे वीडियो कॉल, ऑनलाइन मीटिंग और गेमिंग जैसे रियल-टाइम सेवाओं के लिए विशेष रूप से उपयुक्त बनाती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP