सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद की छत्तीसगढ़ पर 1 विकेट से रोमांचक जीत, ग्रुप B के शीर्ष पर पहुंचा

259 रनों का पीछा करते हुए 220 पर 9 विकेट गंवाने के बाद अनिकेतरेड्डी और रक्षण रेड्डी की साहसी बल्लेबाजी के दम पर हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ को 1 विकेट से हराकर ग्रुप B में शीर्ष स्थान हासिल किया.

C

CG Khabar

05 नव. 2026, 07:46 PM 2 मिनट में पढ़ें 3,787

रणजी ट्रॉफी- हैदराबाद
रणजी ट्रॉफी- हैदराबाद

हैदराबाद । डेस्क: हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड पर खेले गए रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप B मैच के अंतिम दिन मेजबान हैदराबाद ने बेहद रोमांचक अंदाज में छत्तीसगढ़ को एक विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही हैदराबाद चार मैचों में तीन जीत दर्ज कर 20 अंकों के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है, जबकि छत्तीसगढ़ के खाते में इतने ही मैचों से 7 अंक हैं.

259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम एक समय 220 रन पर नौ विकेट गंवाकर हार के मुहाने पर खड़ी थी. लेकिन नंबर 10 के बल्लेबाज अनिकेतरेड्डी और गेंदबाज रक्षण रेड्डी ने हार नहीं मानी. 

अनिकेतरेड्डी ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अजय मंडल पर दो छक्के जड़े. वहीं, रक्षण रेड्डी ने समझदारी से स्ट्राइक रोते करते हुए अंत में जयंत यादव की गेंद पर लॉन्ग-ऑन पर छक्का लगाकर हैदराबाद को यादगार जीत दिलाई.

इससे पहले 13/2 के स्कोर से आगे खेलते हुए अभिराथ रेड्डी (68) और राहुल रादेश (39) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 87 रनों की साझेदारी ने हैदराबाद की वापसी कराई. मध्यक्रम में वरुण गौड़ के जुझारू अर्धशतक (55) और कप्तान चामा मिलिंद (22) के साथ 40 रनों की साझेदारी ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा.

छत्तीसगढ़ की ओर से देव आदित्य सिंह ने 28 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि धर्मेंद्रसिंह जडेजा, जयंत यादव और अजय मंडल को दो-दो विकेट मिले.

संक्षिप्त स्कोर:

छत्तीसगढ़: 284 एवं 254

हैदराबाद: 280 एवं 259/9 (अभिराथ रेड्डी 68, ए. वरुण गौड़ 55, अनिकेतरेड्डी 39 नाबाद; देव आदित्य सिंह 3/28)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

2 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

2 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

2 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

3 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

19 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP