शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

रानी मुखर्जी का फिटनेस मंत्र: 47 की उम्र में भी 'मर्दानी' जैसा दम

C

CG Khabar

22 फ़र. 2026, 02:21 AM 2 मिनट में पढ़ें 4

रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी

मुंबई । डेस्क: बॉलीवुड की 'मर्दानी' रानी मुखर्जी अपनी दमदार अदाकारी और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 47 साल की उम्र में भी खुद को फिट रखने के लिए वह किसी कड़े डाइट प्लान का पालन नहीं करतीं? 


रानी मुखर्जी का साफ मानना है कि वह एक पारंपरिक बंगाली हैं और भोजन के मामले में कोई समझौता नहीं कर सकतीं. 

विज्ञापन


अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि उनके दैनिक आहार में साधारण बंगाली खाना ही शामिल होता है. रानी के अनुसार, उन्हें कड़क मछली फ्राई और गुड़ बेहद पसंद है. 


वह मानती हैं कि गुड़ भी एक प्रकार की चीनी है, लेकिन इसके बिना उनका काम नहीं चलता. 


इतना ही नहीं, फिटनेस के लिए अक्सर लोग चावल से दूरी बना लेते हैं, लेकिन रानी मुखर्जी खुद को चावल प्रेमी बंगाली कहती हैं. वह अपनी डाइट से भात को कभी बाहर नहीं करतीं और उन्हें सरसों तेल व हरी मिर्च के साथ 'आलू सिद्धो' (उबले हुए आलू) खाना सबसे ज्यादा पसंद है. 


रानी का कहना है कि आधुनिक डाइट के नाम पर बचपन से खाए जा रहे पारंपरिक खान-पान को छोड़ना बिल्कुल भी व्यावहारिक नहीं है. यही कारण है कि वह देसी खाने के साथ ही खुद को पर्दे पर एक्शन दृश्यों के लिए तैयार रखती हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP