मंगल, 20 अक्टू. 2026

CGKhabar

रामानुजगंज: छठ घाट में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत

रामानुजगंज के छठ घाट में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से झारखंड के 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई.

C

CG Khabar

20 अक्टू. 2026, 09:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

पानी में डूबा
पानी में डूबा

रामानुजगंज । संवाददाता: शारदीय नवरात्र की महानवमी के दिन रामानुजगंज स्थित मां महामाया मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं की चहल-पहल से गुलजार था. इसी दौरान कन्हार नदी के छठ घाट पर हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. दोपहर करीब एक बजे अपने साथियों के साथ नदी में नहाने उतरा 14 वर्षीय इरशाद आलम गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया. उसके साथ आए बच्चों ने तुरंत भागकर परिवार वालों को अनहोनी की जानकारी दी.

झारखंड के डाल्टनगंज अंतर्गत बंदूवा गांव से कुछ लोग अपने बच्चों के साथ नवरात्र मेले में गुब्बारे बेचकर रोजी-रोटी कमाने रामानुजगंज आए हुए थे. 

सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे तक काम निपटाने के बाद तीन बच्चे मंदिर के सामने छठ घाट पर नहाने चले गए थे. घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने तुरंत खोजबीन शुरू की और पुलिस अधीक्षक को मामले की सूचना दी.

एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय साहसी युवकों ने नदी में उतरकर तलाश तेज कर दी थी. लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 3:20 बजे बालक का शव पानी से बाहर निकाला जा सका.

मृतक की पहचान इस्ताक अंसारी के 14 वर्षीय पुत्र इरशाद आलम के रूप में हुई है. त्यौहार के माहौल में अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जिंदा जला
छत्तीसगढ़

दुर्ग: जेडी स्टील प्लांट में 1500 डिग्री पिघले लोहे की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत

59 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

HC: सलवा जुडूम से CAPF में शामिल जवानों के सेवा अधिकारों पर राज्य सरकार को नोटिस

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

ट्रेन रूट बदलने की नहीं दी जानकारी, उपभोक्ता आयोग ने रेलवे पर लगाया जुर्माना

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

रायपुर के उरला में पोदवाल टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

2 घंटे पहले

Pocso Act
छत्तीसगढ़

कांकेर: इलाज के नाम पर 14 साल की बच्ची को नशा देकर किया दुष्कर्म, ढोंगी बाबा गिरफ्तार

13 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

कोरबा: दर्री में भारी वाहनों के बीच भिड़ंत, केबिन में फंसे हाइवा चालक की मौत

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP