शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बात करने से इनकार पर 14 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक

C

CG Khabar

20 जन. 2026, 08:12 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

एसिड अटैक
एसिड अटैक

श्रीगंगानगर । डेस्क: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बातचीत से इनकार करने पर नौवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा पर एक युवक ने एसिड फेंक दिया. पुलिस ने तीन दिन तक तलाशी अभियान चलाने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है और वह पेशे से फोटोग्राफर है.


पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब छात्रा स्कूल जा रही थी. रास्ते में आरोपी युवक ने उससे बात करने की जबरदस्ती की, जिसका छात्रा ने विरोध किया और सार्वजनिक रूप से उसे फटकार भी लगाई. 


इसी बात से नाराज होकर युवक ने छात्रा पर एसिड फेंक दिया. हालांकि, छात्रा की सूझबूझ और सौभाग्य से एसिड उसके कपड़ों और उंगलियों तक ही सीमित रहा और वह गंभीर रूप से घायल होने से बच गई.


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने एक शादी समारोह में छात्रा को देखा था और तभी से उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था. बार-बार असफल होने और खुद को अपमानित महसूस करने के बाद उसने बदला लेने की साजिश रची. 


इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सोमवार को उसे गिरफ्तार किया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP