शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

राजनांदगांव: जया केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

C

CG Khabar

16 फ़र. 2026, 01:27 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

राजनांदगांव फैक्ट्री में आग
राजनांदगांव फैक्ट्री में आग

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहाँ सोमवार को मोहंदी गांव स्थित 'जया केमिकल फैक्ट्री' में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया. 


घटना की गंभीरता को देखते हुए घुमका थाना पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुँचीं. 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल मौजूद होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया, जिसे बुझाने के लिए दमकल कर्मी युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं. 


हालांकि, अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने या जनहानि की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन फैक्ट्री में रखा लाखों का माल जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है. 


मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में राहत और बचाव कार्य जारी है. पुलिस के अनुसार, आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही विस्तृत जांच शुरू की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP