रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर: धरसींवा में युवक के सिर पर तलवार से हमला, दो सगे भाई गिरफ्तार

C

CG Khabar

09 मई 2026, 04:50 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

गिरफ्तार
गिरफ्तार

रायपुर । संवाददाता: राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांकरा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहाँ दो सगे भाइयों ने मिलकर एक ऑटो चालक पर जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित अजय यादव जो पेशे से ऑटो चालक है, 7 मई की दोपहर अपने साथी ईश्वर यादव के साथ सांकरा के बाजार चौक पहुँचा था. वहाँ किसी पुरानी बात को लेकर आरोपी भोला विश्वकर्मा के साथ उसकी बहस शुरू हो गई. 

विज्ञापन


विवाद बढ़ता देख भोला का भाई लोकनाथ विश्वकर्मा भी वहाँ पहुँच गया और दोनों ने मिलकर अजय के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी.


इसी बीच लोकनाथ विश्वकर्मा ने अपने पास रखे एक धारदार तलवारनुमा हथियार से अजय यादव के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे. घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


धरसींवा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में दबिश देकर लोकनाथ विश्वकर्मा (43 वर्ष) और भोला विश्वकर्मा (27 वर्ष) को धरदबोचा. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद कर ली है. फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP