रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

1 जुलाई 2025 से रेल यात्रा महंगी

1 जुलाई 2025 से रेलवे टिकट हुए महंगे

C

CG Khabar

24 जून 2025, 11:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 4

रेल गाड़ी
रेल गाड़ी

नई दिल्ली । डेस्क: अगर आप छत्तीसगढ़ के भीतर ही स्लीपर क्लास में रेल से सफर करते हैं तो किराया वृद्धि का बोझ नहीं पड़ेगा. लेकिन अगर आप दूर की यात्रा करते हैं तो रेल किराये का बढा हुआ बोझ आपको उठाना पड़ेगा.


भारतीय रेलवे ने यात्री ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी का बड़ा फैसला लिया है. 1 जुलाई 2025 से लागू होने वाले नये टैरिफ के अनुसार, कुछ ट्रेनों और श्रेणियों में प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया जायेगा, जबकि कुछ यात्रियों को राहत भी मिलेगी.  

विज्ञापन


किन ट्रेनों और श्रेणियों पर लागू होगा नया किराया?


उपनगरीय ट्रेनें और मासिक सीजन टिकट के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.


सेकंड क्लास (सामान्य डिब्बे)


500 किमी तक की यात्रा का किराया पहले जैसा ही रहेगा.

500 किमी से अधिक की दूरी पर 0.5 पैसे (₹0.005) प्रति किमी की वृद्धि होगी.

मेल/एक्सप्रेस (नॉन-AC): इन ट्रेनों में 1 पैसा (₹0.01) प्रति किमी अतिरिक्त देना होगा.

AC श्रेणियाँ (स्लीपर, चेयर कार, 3-Tier आदि): इनमें 2 पैसे (₹0.02) प्रति किमी की बढ़ोतरी होगी.


कैसे करें नए किराए की गणना?

स्लीपर क्लास:

दूरी (किमी) × 0.01 = बढ़ा हुआ किराया (₹ में)

उदाहरण: 800 किमी की यात्रा पर ₹8 अधिक.


AC क्लास:

दूरी (किमी) × 0.02 = बढ़ा हुआ किराया (₹ में)

उदाहरण: 1000 किमी की यात्रा पर ₹20 अधिक.


रेलवे का कहना है कि यह निर्णय ईंधन की बढ़ती कीमतों और रखरखाव लागत को ध्यान में रखकर लिया गया है. हालाँकि, छोटी दूरी के यात्रियों और दैनिक कम्यूटर्स को राहत देने के लिए उपनगरीय सेवाओं के किराये नहीं बढ़ाए गये हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP