शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायगढ़: लैलूंगा में वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका और सहेली से जंगल में रेप

C

CG Khabar

19 फ़र. 2026, 04:11 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

आरोपी
आरोपी

रायगढ़ । संवाददाता: रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन एक युवक ने मोबाइल पर प्रेम संबंध बनाकर शादी का लालच देकर 17 वर्षीय किशोरी को मिलने के लिए बुलाया. किशोरी अपनी एक अन्य नाबालिग सहेली के साथ बस से लैलूंगा पहुंची, लेकिन आरोपी ने दोनों को जंगल में ले जाकर क्रूरता से दुष्कर्म का शिकार बनाया.


पुलिस सूत्रों के अनुसार, जशपुर जिले की रहने वाली 17 साल की लड़की का दिसंबर 2025 में ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा (22 वर्ष), निवासी ग्राम किलकिला (लैलूंगा) से फोन पर परिचय हुआ था. आरोपी ने लगातार बातचीत कर प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा किया. वेलेंटाइन डे पर उसने लड़की को लैलूंगा आने के लिए कहा.

विज्ञापन


पीड़िता अपनी सहेली के साथ पत्थलगांव होते हुए बस से पहुंची. लैलूंगा के अटल चौक पर आरोपी अपने दोस्त जयकिशन धोबा के साथ मोटरसाइकिल पर मौजूद था. उसने दोनों लड़कियों को ग्राम सोनाजोरी ले जाकर रात में जंगल में ले गया. 


वहां मुख्य आरोपी ने पहले अपनी कथित प्रेमिका के साथ जबरन दुष्कर्म किया, फिर सहेली के साथ भी यही क्रूरता दोहराई. दोनों को घटना किसी को बताने पर मारने-पीटने की धमकी भी दी गई.


पीड़िताओं ने 16 फरवरी को परिजनों के साथ लैलूंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा और उसके सहयोगी जयकिशन को गिरफ्तार कर लिया. 


दोनों को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP