शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायगढ़: रेस्क्यू के बाद झुंड में छोड़ा गया हाथी का बच्चा दलदल में मृत मिला

C

CG Khabar

14 अक्टू. 2026, 03:05 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

AI Generated Photo
AI Generated Photo

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत छाल रेंज में एक हाथी के शावक (बच्चे) का शव कीचड़ से भरे खेत में बरामद हुआ है. 


रविवार को 40 हाथियों के झुंड से बिछड़े इस शावक को वन विभाग और हाथी मित्र दल ने रेस्क्यू कर दूध और नारियल पानी पिलाया था. 


इसके बाद थर्मल ड्रोन की मदद से हाथियों के झुंड की लोकेशन ट्रेस कर रात में ही शावक को झुंड के पास सुरक्षित छोड़ दिया गया था. 


अधिकारियों को उम्मीद थी कि बच्चा अपनी मां और झुंड से मिल गया है, लेकिन मंगलवार सुबह सरसमर गांव के पास एक दलदली खेत में उसका शव मिला. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों और पहचान की पुष्टि हो सकेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP