रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अमेरिका से 16,000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा 'पायक्सिस पायनियर'

C

CG Khabar

22 मार्च 2026, 01:53 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

LPG
LPG

नई दिल्ली । डेस्क: कर्नाटक के न्यू मैंगलोर बंदरगाह पर रविवार को अमेरिका के टेक्सास से चला मालवाहक जहाज ‘पायक्सिस पायनियर’ (Pyxis Pioneer) 16,714 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) लेकर भारत पहुंच गया है. 14 फरवरी को अमेरिका से रवाना हुआ यह जहाज ऐसे समय में भारत पहुंचा है जब पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित है. 


माना जा रहा है कि इस खेप से देश में गैस की आपूर्ति में सुधार होगा. गौरतलब है कि मैंगलोर में ही देश का सबसे बड़ा भूमिगत गैस भंडार स्थित है, जो समुद्र तल से 225 मीटर नीचे बना है और जिसकी क्षमता 80,000 टन है.

विज्ञापन


रूस का तेल जहाज भी मैंगलोर बंदरगाह पर हुआ दाखिल


इसी के साथ, रूस का कच्चा तेल लेकर आ रहा जहाज ‘एक्वा टाइटन’ (Aqua Titan) भी रविवार को न्यू मैंगलोर बंदरगाह पर लंगर डाल चुका है. 


दिलचस्प बात यह है कि यह जहाज पहले चीन की ओर जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही इसने अपना रुख भारत की ओर मोड़ लिया. 


खबरों के मुताबिक, चीन जा रहे कम से कम सात रूसी जहाजों ने अपना रास्ता बदला है, जिनमें से ‘एक्वा टाइटन’ भारतीय बंदरगाह पर पहुंचने वाला पहला जहाज है. हालांकि, बाकी छह जहाजों के भारत आने को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP