रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पटना में गिरफ्तार

C

CG Khabar

07 फ़र. 2026, 02:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

पप्पू यादव
पप्पू यादव

पटना । डेस्क: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात उनके मंदिरी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी साल 1995 के एक पुराने मामले में हुई है, जिसमें सांसद के खिलाफ जालसाजी (IPC की धारा 467) के तहत वारंट जारी था. 


गिरफ्तारी के दौरान सांसद के आवास पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पप्पू यादव ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि पुलिस के पास गिरफ्तारी का नहीं बल्कि कुर्की जब्ती का वारंट था. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

विज्ञापन


सांसद ने गिरफ्तारी से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह शनिवार को खुद ही कोर्ट में पेश होने वाले थे, लेकिन पुलिस ने जानबूझकर उनके साथ बदसलूकी की. 


उन्होंने हाल ही में छात्रावासों में छात्राओं की सुरक्षा और अनैतिक व्यापार जैसे गंभीर मुद्दे उठाए थे, जिसे उन्होंने अपनी गिरफ्तारी का मुख्य कारण बताया. 


दूसरी ओर, पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने स्पष्ट किया कि एमपी/एलए कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर ही यह कार्रवाई की गई है. पप्पू यादव को शनिवार 7 फरवरी, 2026 को अदालत में पेश किया जाएगा. इस दौरान सांसद के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP