स्कूल शिक्षा विभाग में 1227 व्याख्याताओं की पदोन्नति
रायपुर | संवाददाताः स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है. विभाग ने 1227 व्याख्याताओं (टी संवर्ग) को पदोन्नति देने का आदेश जारी कर दिया है. इन व्याख्याताओं की पदस्थापना काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी.
जिन विषयों के व्याख्याताओं को पदोन्नति दी गई है कि उनमें प्रमुख रूप से हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और वाणिज्य जैसे मुख्य विषय शामिल हैं.
स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक, पिछले एक साल में करीब 7000 शिक्षकों को जिला और संभाग स्तर पर पदोन्नत किया गया है.
इसके साथ ही, 2621 सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) की सीधी भर्ती भी की गई, जिससे प्रयोगात्मक शिक्षा को और मजबूत किया जा सके.
इससे पहले 30 अप्रैल 2025 को करीब 2900 प्राचार्यों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए थे.
आने वाले दिनों में पदोन्नत टी संवर्ग के प्राचार्यों की पदस्थापना भी काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी.
इससे पारदर्शिता और स्थान-आवश्यकता के आधार पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके.
ई संवर्ग के प्राचार्यों का प्रकरण न्यायालय में लंबित है. न्यायालय के निर्णयानुसार समयबद्ध रूप से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.