शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर केन्द्रीय जेल से कैदी फरार

H

Hupendra Sharma

21 अग. 2025, 01:37 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

कैदी फरार
कैदी फरार

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की केन्द्रीय जेल की चार दिवारी में सेंध मारते हुए एक कैदी दिन दहाड़े फरार हो गया. फरार कैदी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू लंबे समय से जेल में बंद था और उम्र कैद की सजा काट रहा था. घटना के बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. 


जेल अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे पांच कैदियों को जेल परिसर के अंदर ही महिला जेल के पास बन रहे एक नए हिस्से में वेल्डिंग काम के लिए ले जाया जा रहा था.

विज्ञापन


इसी दौरान कैदी चंद्रवीर मौका पाकर वहां से भाग निकला. निर्माण स्थल के पास खुले हिस्से का फायदा उठाकर वह भागने में सफल हो गया.


इसकी जानकारी लगते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई. तत्काल जेल प्रबंधन ने इसकी सूचना गंज पुलिस को दी.


जिसके बाद फरार कैदी को पकड़ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. आसपास के इलाकों में लगे सीसी टीवी कैमरों की जांच की जा रही है. कैदी को पकड़ने के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP