शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

वक़्फ़ विधेयक से सिस्टम में बढ़ेगी पारदर्शिता- मोदी

C

CG Khabar

04 अप्रै. 2025, 06:40 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

Modi
Modi


नई दिल्ली | डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक़्फ़ (रिपिल) विधेयक के पास होने को एक महत्वपूर्ण पल बताया. उन्होंने लिखा कि इससे सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी.


उन्होंने एक्स पर लिखा, “संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक़्फ़ (रिपिल) विधेयक का पास होना सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पल है. इससे खासतौर पर उन लोगों को मदद मिलेगी, जो हाशिये पर हैं, जिनकी आवाज़ें अनसुनी रहीं और जिनको अवसरों से दूर रखा गया है.”


नरेंद्र मोदी ने लिखा, “दशकों तक, वक़्फ़ सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी थी. इससे खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं, ग़रीब मुस्लिमों, पसमांदा मुस्लिमों को नुक़सान पहुंचा. संसद में विधेयक के पास होने के बाद पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के अधिकारों की रक्षा हो सकेगी.”


प्रधानमंत्री ने लिखा, “अब हम एक ऐसे युग में प्रवेश करेंगे, जहां का तंत्र सामाजिक न्याय के लिए ज़्यादा आधुनिक और संवेदनशील होगा. व्यापक तौर पर हम प्रत्येक नागरिक की गरिमा को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस तरह हम एक मज़बूत और ज़्यादा समावेशी भारत का निर्माण कर सकते हैं.”


गौरतलब है कि वक़्फ़ संशोधन बिल लोकसभा में पास हो चुका था. इसके पक्ष में 288 और विरोध में 232 वोट पड़े. वहीं, राज्यसभा में गुरुवार देर रात वक़्फ़ संशोधन बिल पास हो गया. इसके समर्थन में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP