शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं- पवन खेड़ा

C

CG Khabar

29 जून 2026, 05:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

राम, पवन खेड़
राम, पवन खेड़

रायपुर | संवाददाता: कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा रविवार देर रात रायपुर पहुंचे. वे सोमवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.


रायपुर पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में पवन खेड़ा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन और इतिहास में संघ का कोई योगदान नहीं रहा है.

विज्ञापन


उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा अनियमितता मामले का जिक्र करते हुए कहा कि "भगवान राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जा सकता." 


खेड़ा ने आरोप लगाया कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन RSS की सोच और निगरानी में हुआ है तथा उसकी गतिविधियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय की भी नजर रही है. हालांकि, इन आरोपों पर RSS, राम मंदिर ट्रस्ट या केंद्र सरकार की ओर से इस बयान के संदर्भ में तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.


आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के महात्मा गांधी से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खेड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वतंत्रता आंदोलन और देश के इतिहास में कोई योगदान नहीं रहा.


उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या से लेकर उज्जैन तक सामने आई घटनाएं संघ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं. खेड़ा ने कहा कि ऐसे संगठनों ने देश और हिंदू समाज को नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के बयानों पर अधिक समय खर्च करने के बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP