शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

पाक रक्षा मंत्री बोले- 'दुस्साहस किया तो कोलकाता तक करेंगे पलटवार

C

CG Khabar

05 अप्रै. 2026, 08:20 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

ख्वाजा आसिफ पाक रक्षामंत्री
ख्वाजा आसिफ पाक रक्षामंत्री

सियालकोट । डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी चेतावनी दी है. अपने गृहनगर सियालकोट में मीडिया से बात करते हुए आसिफ ने कहा कि यदि भारत ने भविष्य में किसी भी तरह का 'दुस्साहस' या 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' करने की कोशिश की, तो पाकिस्तान इसका जवाब कोलकाता तक हमला करके देगा. 


उन्होंने दावा किया कि भारत अपने ही लोगों या हिरासत में लिए गए पाकिस्तानियों का इस्तेमाल कर किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकता है, हालांकि उन्होंने इस दावे के पक्ष में कोई सबूत पेश नहीं किया.


ख्वाजा आसिफ का यह बयान भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उस चेतावनी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की ओर से किसी भी हिमाकत का 'अभूतपूर्व और निर्णायक' जवाब दिया जाएगा. 


गौरतलब है कि पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है, जिसके कारण चार दिनों तक सैन्य संघर्ष भी चला था. अब पाकिस्तान ने 'त्वरित और नपे-तुले' जवाब की बात कहकर क्षेत्र में कूटनीतिक और सैन्य हलचल तेज कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP