शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बंगाल में धार्मिक स्थलों से हटाए गए 5,200 से अधिक लाउडस्पीकर

C

CG Khabar

06 अग. 2026, 03:30 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

सुवेंदु अधिकारी
सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यभर में ध्वनि प्रदूषण नियमों को सख्ती से लागू करते हुए धार्मिक स्थलों से 5,299 अवैध और उच्च-डेसिबल लाउडस्पीकरों को हटा दिया है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य सचिवालय नबन्न में पत्रकारों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई बिना किसी भेदभाव के और कानून के दायरे में रहकर की गई है. 


हटाये गए कुल लाउडस्पीकरों में से 4,203 मस्जिदों से और 1,096 मंदिरों से उतारे गए हैं.


राज्य प्रशासन और पुलिस को अवैध लाउडस्पीकरों तथा साउंड सिस्टम के इस्तेमाल पर लगाम लगाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं. 


इस अभियान के तहत आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट सहित राज्य के विभिन्न जिलों में धार्मिक स्थलों का सर्वेक्षण और निरीक्षण किया जा रहा है. 


स्थानीय पुलिस अधिकारी धार्मिक स्थलों के प्रमुखों के साथ बैठकें कर उन्हें निर्धारित समय सीमा और ध्वनि मानकों के बारे में जागरूक कर रहे हैं. राज्य सरकार का कहना है कि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन सुनिश्चित कराना ही इस पूरी कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP