रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

ओसाका वर्ल्ड एक्सपो: भारत के पैवेलियन में आए 22.3 हज़ार दर्शक

C

CG Khabar

24 अग. 2025, 04:01 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

ओसाका वर्ल्ड एक्सपो
ओसाका वर्ल्ड एक्सपो

रायपुर । संवाददाता: जापान में हो रहे ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 के पहले दिन भारतीय पैवेलियन में 22.3 हज़ार दर्शक आए. इसमें से कई दर्शकों ने छत्तीसगढ़ पैवेलियन का भी भ्रमण किया.


भारत-जापान बी2बी सीफूड सेमिनार 2025 में आईसीसीजे के अध्यक्ष पी चड्ढा का उद्घाटन भाषण हुआ, वहीं सीजीआई, ओसाका-कोबे, चंद्रू अप्पार का ने स्वागत भाषण दिया. एमपीईडीए के संयुक्त निदेशक, डॉ. एस. कंदन ने भी ऑनलाइन मुख्य भाषण दिया. सेमिनार का समापन बी2बी नेटवर्किंग सत्र के साथ हुआ और संभावित आयातकों को सीफूड एक्सपो चेन्नई 1-3 जुलाई 2026 के लिए निमंत्रित किया गया.

विज्ञापन


भारत सरकार के इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के आमंत्रण पर 24 से 30 अगस्त 2025 तक भारत पैवेलियन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है. रविवार को इस पैवेलियन का विधिवत शुभारंभ किया गया. पेवेलियन में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि, औद्योगिक शक्ति और पर्यटन की संभावनाओं को सुंदर रूप से पिरोया गया है. यह वैश्विक दर्शकों को छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराता है.


छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक पहचान चित्रकोट जलप्रपात ने भी सबका ध्यान खींचा. भारत का सबसे चौड़ा जलप्रपात होने के कारण इसे “भारत का नियाग्रा” कहा जाता है. इतिहास और आस्था की झलक देने वाला सीरपुर पैवेलियन में प्रमुख रूप से प्रदर्शित है. यह 8वीं शताब्दी ईस्वी से जुड़ा भारत का एक विशाल बौद्ध स्थल है, जो छत्तीसगढ़ की गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का परिचायक है. 


छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी लोककला और हस्तशिल्प में भी झलकती है. पैवेलियन में बस्तर की ढोकरा कला 4,000 वर्ष पुरानी जीआई टैग प्राप्त धातु शिल्प अपने अनगढ़ सौंदर्य और मौलिकता से सबको आकर्षित कर रही है.


इसी तरह, कोसा सिल्क, जिसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा कहा जाता है, पैवेलियन का मुख्य आकर्षण बना. यह अपनी प्राकृतिक चमक, मजबूती और आकर्षण के लिए विख्यात है और राज्य के वनों में पाए जाने वाले रेशमकीट से तैयार किया जाता है. कोसा से बनी कलात्मक इंस्टॉलेशन छत्तीसगढ़ की आत्मा को व्यक्त करती है जहाँ आध्यात्मिकता, प्रकृति और विकास का संतुलन साफ़ दिखाई देता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP