रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष का राज्यसभा में प्रस्ताव, पक्षपात का आरोप

C

CG Khabar

25 अप्रै. 2026, 03:03 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

ज्ञानेश कुमार CEC
ज्ञानेश कुमार CEC

नई दिल्ली । डेस्क: विपक्षी दलों ने शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें पद से हटाने के लिए राज्यसभा में एक नया नोटिस पेश किया है. 


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और तृणमूल कांग्रेस की सागरिका घोष द्वारा राज्यसभा के महासचिव को सौंपे गए इस 13 पन्नों के नोटिस में ज्ञानेश कुमार पर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. 

विज्ञापन


विपक्षी गठबंधन की इस मुहिम को उच्च सदन के 73 सांसदों का समर्थन प्राप्त है, जिन्होंने इस प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर किए हैं. 


विपक्ष का दावा है कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य हो गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP