गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

Odisha: छात्रा ने की आत्मदाह की कोशिश

C

CG Khabar

13 जुल. 2025, 02:46 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

आत्मदाह
आत्मदाह

भुवनेश्वर। डेस्क: ओडिशा के बालासोर जिले में एक सरकारी कॉलेज की छात्रा द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद आत्मदाह की कोशिश ने सियासी विवाद को जन्म दे दिया है. फकीर मोहन कॉलेज की इस स्नातक छात्रा ने शिक्षा विभाग के प्रमुख असिस्टेंट प्रोफेसर समीर कुमार साहू पर यौन उत्पीड़न और शैक्षणिक करियर को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का आरोप लगाया था.


छात्रा ने कॉलेज प्रशासन और स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने प्रिंसिपल के चैंबर के सामने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली. 90 फीसदी से अधिक जलने के कारण वह भुवनेश्वर के AIIMS में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है.

विज्ञापन


इस घटना ने उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल उठाये हैं. ओडिशा में एक साल पुरानी बीजेपी सरकार के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि के बीच यह घटना सरकार की छवि को और नुकसान पहुंचा रही है. 


मुख्यमंत्री मोहन माझी ने दिल्ली से लौटते ही AIIMS पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. सरकार ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, और आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर प्रिंसिपल दिलीप घोष को निलंबित कर दिया गया है.


विपक्षी दलों, बीजेडी और कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर छात्रा को न्याय न मिलने की बात उठाते हुए राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की. विपक्षी दलों के युवा और छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर प्रदर्शन किया.


राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

6 घंटे पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

7 घंटे पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

7 घंटे पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

8 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

9 घंटे पहले

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर Photo X से
देश-विदेश

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर, 11 नवंबर को किया था CRPF पर हमला

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP