रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

ओबामा को बिना कुछ किए मिला नोबेल- ट्रंप

C

CG Khabar

10 जन. 2026, 07:03 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

ट्रंप-नोबेल
ट्रंप-नोबेल

वाशिंगटन । डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर अपनी दावेदारी मजबूती से पेश करते हुए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर तीखा हमला बोला है. व्हाइट हाउस में तेल और गैस क्षेत्र के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि इतिहास में कोई भी व्यक्ति नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उनसे अधिक योग्य नहीं है. 


ट्रंप के अनुसार, उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के शुरुआती आठ महीनों के भीतर ही आठ बड़े अंतर्राष्ट्रीय युद्धों को शांत कराया है, जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच का वह गंभीर संघर्ष भी शामिल है जो पिछले साल मई में चरम पर था. 

विज्ञापन


ट्रंप ने उल्लेख किया कि उस समय दोनों देशों के बीच आठ लड़ाकू विमान गिराए जा चुके थे और स्थिति बेहद तनावपूर्ण थी, लेकिन उनके हस्तक्षेप के कारण एक बड़ा परमाणु युद्ध टल गया. 


उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी उन्हें इस बात का श्रेय दिया है कि उन्होंने मध्यस्थता कर करोड़ों लोगों की जान बचाई.


इस दौरान ट्रंप ने बराक ओबामा की आलोचना करते हुए कहा कि ओबामा को राष्ट्रपति पद संभालते ही बिना कोई ठोस काम किए नोबेल पुरस्कार दे दिया गया था, जबकि उन्होंने खुद दशकों से चले आ रहे युद्धों को समाप्त किया है. 


ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस बात पर हैरान थे कि उन्होंने उन युद्धों को कैसे रुकवा दिया जिन्हें पुतिन दस साल से सुलझाने की कोशिश कर रहे थे. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP