बिहार में 32 मंत्री, नीतीश के बेटे निशांत ने भी ली शपथ
पटना | डेस्क: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का गुरुवार को विस्तार कर दिया गया. पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कुल 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. खास बात यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है.
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार हुआ है. नई कैबिनेट में बीजेपी के 15, जेडीयू के 13, एलजेपी (आर) के 2, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कोटे से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं.
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे.
बीजेपी कोटे से राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखेन्द्र पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद, अरुण शंकर प्रसाद और श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाया गया है.
जेडीयू की ओर से निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, जमा खान, भगवान सिंह कुशवाहा, शीला मंडल, दामोदर राउत, बुलो मंडल, रत्नेश सदा और श्वेता गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली.
एलजेपी (आर) से संजय पासवान और संजय सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है.