रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

न्यूयॉर्क के मेयर ने मोहन भागवत के कार्यक्रम का किया विरोध

C

CG Khabar

26 अग. 2026, 08:49 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

 ज़ोहरान ममदानी
ज़ोहरान ममदानी

नई दिल्ली । डेस्क: न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 29 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत के कार्यक्रम का कड़ा विरोध किया है. हालांकि, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि यह एक निजी कार्यक्रम है, इसलिए शहर के प्रशासन के पास इसे रद्द करने का अधिकार शायद नहीं है.


आरएसएस के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम के तहत मोहन भागवत अमेरिका पहुंचे हैं, जहां वे 29 अगस्त को 'यूनिवर्सल वननेस' कार्यक्रम में लगभग 5,000 भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे. 

विज्ञापन


इस बीच इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल (IAMC) और कई अन्य संगठनों ने कार्यक्रम का विरोध करते हुए इसे रद्द करने की मांग की है.


भारतीय मूल के पहले न्यूयॉर्क मेयर ज़ोहरान ममदानी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि वे भारत को एक धर्मनिरपेक्ष और बहुलवादी समाज के रूप में देखते हैं और किसी भी ऐसी विचारधारा के खिलाफ हैं जो समाज को बांटने का काम करती है.


दूसरी ओर, कार्यक्रम के आयोजक 'अहेड फोरम' (AHEAD Forum) ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस आयोजन की मुख्य थीम 'वसुधैव कुटुंबकम' यानी 'पूरा विश्व एक परिवार है' पर आधारित है, जिसका उद्देश्य आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देना है. अमेरिका के अलावा मोहन भागवत ब्रिटेन और कनाडा की यात्रा भी करेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP