न्यूयॉर्क शहर को मिला पहला मुस्लिम और मिलेनियल मेयर
न्यूयार्क । डेस्क: डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ज़ोहरान मामदानी ने सभी बाधाओं को पार करते हुए न्यूयॉर्क शहर के अगले मेयर बनकर इतिहास रच दिया है. 34 वर्षीय मामदानी न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम, पहले भारतीय मूल के और एक सदी से भी ज़्यादा समय में सबसे कम उम्र के मेयर बनेंगे. उन्होंने पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो और रिपब्लिकन कर्टिस स्लीवा को हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की.
मामदानी का अभियान न्यूयॉर्क को सस्ता बनाने पर केंद्रित था. उनके प्रमुख चुनावी वादे थे- किराये पर stabilised units के लिए किराया फ्रीज़ करना, 2 लाख सार्वजनिक आवास इकाइयों का निर्माण, सार्वभौमिक चाइल्डकैअर और ट्यूशन-मुक्त शिक्षा, बसों को किराया-मुक्त करना, शहर द्वारा संचालित किराना स्टोर खोलना.
इसके अलावा 2030 तक न्यूनतम वेतन को $30 प्रति घंटा तक बढ़ाना, जिसका वित्तपोषण करोड़पतियों और निगमों पर उच्च करों से किया जाएगा. पुलिस संसाधनों को सामुदायिक सेवाओं की ओर स्थानांतरित करना.
युगांडा में जन्मे और भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे मामदानी ने अपनी प्रगतिशील और बोल्ड विचारों से वामपंथी मतदाताओं के बीच मज़बूत समर्थन हासिल किया.
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जिन्होंने उन्हें "कम्युनिस्ट" कहकर उनकी उम्मीदवारी का विरोध किया था, के साथ भी यह एक बड़ा राजनीतिक टकराव रहा.
मामदानी की जीत को हाल के वर्षों के सबसे बड़े राजनीतिक आश्चर्यों में से एक माना जा रहा है.