शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

न्यूयॉर्क में बैंक ऑफ अमेरिका की महिला उपाध्यक्ष की हत्या

C

CG Khabar

02 सित. 2026, 08:20 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

एरिन पियासेंटी
एरिन पियासेंटी

न्यूयॉर्क । डेस्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर स्थित प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर मचे हड़कंप के बीच बैंक ऑफ अमेरिका की 32 वर्षीय उपाध्यक्ष एरिन पियासेंटी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. वह हाल ही में अपनी मातृत्व अवकाश पूरी कर काम पर वापस लौटी थीं. 


बिना किसी उकसावे के हुए इस अचानक हमले में 49 वर्षीय हमलावर महिला पामेला सिसनेरोस ने एरिन और एक 68 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिया.


भीड़भाड़ वाले इलाके में घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर महिला को ढेर कर दिया. 


एरिन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. वहीं घायल बुजुर्ग का इलाज अस्पताल में जारी है. 


पुलिस के अनुसार, तीन बच्चों की मां पामेला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, हालांकि उसका पहले कभी कोई हिंसक इतिहास नहीं रहा है. एरिन ने कुछ ही दिनों पहले अपने पांच महीने के बच्चे और पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की थीं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP