रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

मुंबई: पहाड़ी खिसकी, चाल पर गिरा मलबा; 2 लोगों की मौत

C

CG Khabar

12 अग. 2026, 08:06 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

मुंबई चाल ढही
मुंबई चाल ढही

मुंबई । डेस्क: मुंबई के घाटकोपर स्थित चिराग नगर के गौशिया चाल में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया. सुबह लगभग 3:48 बजे पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक ढहकर नीचे बनी चाल पर आ गिरा, जिसकी चपेट में दो से तीन मकान आ गए. 


इस हादसे में कम से कम दो लोगों की जान चली गई, जबकि छह से आठ अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं. 


राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है ताकि मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. 


स्थिति का जायजा लेने के लिए मुंबई की मेयर रितु तावड़े और अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) डॉ. अविनाश ढाकने ने घटनास्थल का दौरा किया.


पुलिस उपायुक्त (DCP) गणेश शिंदे ने बताया कि मृतकों के शवों को अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल मौके पर बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि तीन से चार और लोगों के फंसे होने का अनुमान है, जिनकी तलाश की जा रही है. घटना की विस्तृत जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई घाटकोपर पुलिस द्वारा की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP