शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

मोनोलिसा के पिता का आरोप उनकी बेटी 'लव जिहाद' का शिकार

C

CG Khabar

13 मार्च 2026, 02:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

मोनालिसा
मोनालिसा

भोपाल । डेस्क: पिछले वर्ष प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी विशेष पहचान बनाकर देशभर में चर्चा बटोरने वाली मध्य प्रदेश की 18 वर्षीय मोनालिसा भोंसले की शादी ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली और घुमंतू पारधी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली मोनालिसा ने केरल के पूवर स्थित नैनार मंदिर में फरमान खान नामक युवक के साथ विवाह कर लिया है. 


इस विवाह समारोह में केरल के कुछ मंत्रियों की मौजूदगी की भी खबर है. 


हालांकि, बेटी के इस कदम से उनके पिता जयसिंह भोंसले काफी व्यथित हैं. केरल से वापस लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी 'लव जिहाद' का शिकार हुई है. 


उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनकी बेटी को धोखे से फंसाया गया है और सरकार को उसे सुरक्षित वापस लाने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए.


मोनालिसा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी फिल्मों में करियर बनाना चाहती थी और उन्हें बताया गया था कि कुछ लोग उसे एक्टिंग और डांस की ट्रेनिंग दे रहे हैं ताकि वह भविष्य में फिल्मों में नाम कमा सके. 


उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं था कि करियर की आड़ में ऐसा कुछ होगा. 


इस बीच, हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है और मोनालिसा को समझा-बुझाकर वापस घर लाने के प्रयासों की बात कही है. 


दूसरी ओर, विवाद बढ़ता देख खुद मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी चुप्पी तोड़ी है. 


उन्होंने स्पष्ट किया कि यह शादी उन्होंने पूरी तरह अपनी मर्जी और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार की है. 


मोनालिसा ने 'लव जिहाद' के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पिता उन पर अपनी बुआ के बेटे से शादी करने का दबाव बना रहे थे, जिसके खिलाफ उन्होंने यह कदम उठाया. फिलहाल यह मामला मध्य प्रदेश और केरल के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP