शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में मिली मप्र की लापता नाबालिग बालिका

C

CG Khabar

24 फ़र. 2026, 06:59 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

लापता लड़की
लापता लड़की

सिंगरौली । डेस्क: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले की सरई पुलिस ने पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक लापता नाबालिग छात्रा को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. 


यह कार्रवाई सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरई निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व वाली टीम द्वारा की गई.

विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब 20 फरवरी 2026 को गजराबहरा निवासी जगधारी रजक ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 15 वर्षीय बेटी, जो 9वीं कक्षा की छात्रा है, 19 फरवरी को स्कूल जाने के लिए निकली थी और वापस नहीं लौटी. 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिरों के जाल को सक्रिय किया. 


अथक प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया अंतर्गत बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुराडर में दबिश देकर बालिका को ढूंढ निकाला. इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक सूरज सिंह और उनकी टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP