रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

मिनियापोलिस स्कूल में फिर गोलीबारी, दो की मौत, कई घायल

C

CG Khabar

28 अग. 2025, 12:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

मिनियापोलिस में गोलीबारी
मिनियापोलिस में गोलीबारी

नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिका के मिनियापोलिस में एक बार फिर स्कूल में गोलीबारी की घटना ने दहशत फैला दी है. बुधवार को मिनियापोलिस कैथोलिक स्कूल में एक अज्ञात बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. 


स्थानीय समाचार माध्यमों के अनुसार, इस हमले में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हैं. इन छात्रों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन


घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई, जब बंदूकधारी ने मिनियापोलिस कैथोलिक स्कूल में प्रवेश कर गोलीबारी शुरू की. इसके बाद उसने पास के एननसिएशन चर्च में भी हमला किया, जहां दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए. 


मिनियापोलिस पुलिस ने बताया कि हमलावर ने बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.


मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ट्ज ने बीबीसी को बताया, "हमलावर की मौत हो चुकी है, और अब कोई खतरा नहीं है." 


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस घटना पर दुख और चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "मुझे मिनियापोलिस, मिनेसोटा में हुई इस दुखद गोलीबारी की घटना के बारे में बताया गया है. एफबीआई सक्रिय है और घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. व्हाइट हाउस इस भयावह स्थिति पर नजर रख रहा है."


यह घटना अमेरिका में स्कूलों में होने वाली गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं का एक और उदाहरण है, जो सुरक्षा और बंदूक नियंत्रण के मुद्दों पर फिर से बहस छेड़ सकती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP