रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

मरवाही : अज्ञात युवक का शव मिला, सीने पर गुदा है 'जय श्री राम'

C

CG Khabar

13 जून 2026, 03:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

अज्ञात शव-मरवाही
अज्ञात शव-मरवाही

मरवाही । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम पीपरडोल में उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां स्थित सोन नदी एनीकट में एक अज्ञात युवक की लाश पानी में तैरती हुई पाई गई. गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों ने नदी के पानी में शव को देखा, जिसके बाद यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया.


सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन


मृतक की पहचान के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है. युवक के सीने पर गोदना से 'जय श्री राम' लिखा हुआ है, जिसे शिनाख्त के लिए एक अहम सुराग माना जा रहा है. 


पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सहारा लेकर उसकी तस्वीर साझा की जा रही है, साथ ही आस-पास के सभी थानों को भी सूचित कर गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द युवक की पहचान की जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP