रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

ओडिशा में जादूगर से ठगी करने वाला छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

C

CG Khabar

25 जून 2026, 02:33 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

गिरफ्तार
गिरफ्तार

भुवनेश्वर । डेस्क: ओडिशा की कमिश्नरेट पुलिस ने जादूगर से ढाई लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने गहन छानबीन के बाद जालसाज को छत्तीसगढ़ के रायपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान बिनय कुमार गौड़ा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है.


मिली जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर के रहने वाले जादूगर अरुण पात्रा को अपने स्टेज शो, बर्थडे पार्टी और शादी के कार्यक्रमों के लिए एक गाड़ी की जरूरत थी. आरोपी बिनय कुमार गौड़ा ने जादूगर को झांसा दिया कि वह उन्हें ढाई लाख रुपये में एक अच्छी सेकेंड हैंड गाड़ी दिलवा देगा. आरोपी की बातों में आकर जादूगर ने उसे तय रकम सौंप दी.

विज्ञापन


पैसे हाथ में आते ही आरोपी का रंग बदल गया. उसने न तो जादूगर को गाड़ी दिलाई और न ही पैसे वापस किए. 


जब भी अरुण पात्रा ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, तो वह लगातार बहाने बनाता रहा और आखिरकार उसने अपना फोन बंद कर लिया. 


ठगी का अहसास होने पर पीड़ित जादूगर ने कमिश्नरेट पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच शुरू की, जिसका सुराग सीधे छत्तीसगढ़ के रायपुर जाकर मिला. पुलिस की एक विशेष टीम ने रायपुर में दबिश देकर आरोपी बिनय को धर दबोचा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP