रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2025 को बताया 'लूट और कुशासन' का साल

C

CG Khabar

01 जन. 2026, 01:55 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

खड़गे
खड़गे

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साल 2025 के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए खड़गे ने बीते साल को 'लूट, भ्रष्टाचार और कुशासन' का वर्ष करार दिया. 


उन्होंने अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा के 11वें साल में आम नागरिकों का जीवन संघर्षपूर्ण रहा.

विज्ञापन


खड़गे ने अपने आरोपों में आर्थिक असमानता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और दावा किया कि देश की 40% संपत्ति केवल शीर्ष 1% लोगों के पास सिमट गई है. 


उन्होंने गिरते रुपये, मनरेगा में कटौती और युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सरकार की विफलताओं की सूची पेश की. 


इसके अलावा, उन्होंने मणिपुर हिंसा, चुनावी प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ी और विदेश नीति के मोर्चे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया. 


दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती घटनाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने प्रशासनिक चूकों और मानवीय त्रासदियों की जिम्मेदारी लेने के बजाय हमेशा जवाबदेही से बचने का काम किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP