शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

माली में अल कायदा ने 3 भारतीयों का अपहरण किया

C

CG Khabar

03 जुल. 2025, 06:00 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

अल कायदा
अल कायदा

नई दिल्ली । डेस्क: पश्चिम अफ्रीकी देश माली में अल कायदा ने 3 भारतीयों का अपहरण कर लिया है. 1 जुलाई को अल कायदा के आतंकियों ने एक फैक्ट्री परिसर में हमला किया तथा 3 भारतीयों को अपहरण कर लिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने माली सरकार से भारतीयों की रिहाई के लिये कदम उठाने का आग्रह किया है.


इस अपहरण की जिम्मेदारी अल-कायदा से जुड़े संगठन 'जमात नुसरत अल-इस्लाम वल मुस्लिमीन' (JNIM) ने ली है. 


भारत सरकार ने माली सरकार से अपील की है कि भारतीय नागरिकों की जल्द से जल्द रिहाई का प्रयास किया जाये. 


विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह भारतीयों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगा और "अपहृत भारतीय नागरिकों की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबध्द है."


सरकार ने माली में रह रहे अन्य भारतीयों से सतर्क रहने तथा भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP