शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

महासमुंद: नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा, 200 किलो माल जब्त

C

CG Khabar

18 अग. 2026, 02:29 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

analogue paneer
analogue paneer

महासमुंद । संवाददाता: महासमुंद के भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड्स में रविवार देर रात राजस्व, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर संदिग्ध एनालॉग (नकली) पनीर निर्माण का भंडाफोड़ किया. मध्यरात्रि के आसपास हुई इस कार्रवाई के दौरान अधिकारी करीब तीन घंटे तक कारखाने की जांच में जुटे रहे, जहां बड़े पैमाने पर पनीर तैयार किया जा रहा था. 


गुणवत्ता और निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों पर संदेह होने पर टीम ने मौके से लगभग 200 किलोग्राम पनीर जब्त किया तथा कच्चे माल व विनिर्माण प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज एकत्र किए.


सोमवार सुबह अधिकारियों ने कोल्ड स्टोरेज को अनसील कर वहां रखे सामान का विस्तृत निरीक्षण किया. खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए पनीर के नमूने एकत्र कर रायपुर स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (State Food Testing Laboratory) भेज दिए गए हैं. 


अभिहित अधिकारी (Designated Officer) उमेश कुमार के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम (FSS Act) के तहत आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता स्वास्थ्य की सुरक्षा और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रदेश भर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP