महाराष्ट्र: मंत्री माणिकराव कोकाटे का इस्तीफा, धोखाधड़ी केस में सजा हुई
मुंबई । डेस्क: महाराष्ट्र के खेल एवं युवा कल्याण और अल्पसंख्यक विकास मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार 18 दिसंबर को इसकी पुष्टि की.
यह कदम नासिक जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा 1995 के एक धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में कोकाटे की दो साल की जेल की सजा को बरकरार रखने के बाद उठाया गया है.
अजित पवार ने बताया कि कोकाटे का इस्तीफा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेज दिया गया है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के लिए व्यक्ति से ऊपर कानून की सर्वोच्चता है और सार्वजनिक जीवन में संवैधानिक नैतिकता का पालन अनिवार्य है.
मंगलवार को अदालत ने कोकाटे की अपील खारिज कर दी थी, जिसके बाद बुधवार को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था.
यह मामला एक सरकारी आवास योजना से जुड़े दस्तावेजों में हेराफेरी से संबंधित है.